Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में कुत्ते को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, पिता-पुत्र घायल

Summer express , लुधियाना। सिविल सिटी इलाके में बुधवार रात कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवती के साथ बदसलूकी के बाद मौके पर पहुंचे उसके पिता और भाई से दूसरे पक्ष का विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक अपने घर से बंदूक लेकर आया और कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, युवती बुधवार को सिविल सिटी इलाके में सामान लेने गई थी। इसी दौरान उसने वहां कुत्ता घुमा रहे एक युवक से पूछा कि क्या कुत्ता काटता है। आरोप है कि इस सवाल पर युवक भड़क गया और युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने लगा। युवती ने घबराकर अपने पिता और भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया।

परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष का युवक दौड़कर अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस लौट आया। इसके बाद उसने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी।

घायल वंश के अनुसार, मौके पर कुल छह राउंड फायर किए गए। इनमें दो गोलियां हवाई फायर की गईं, जबकि चार गोलियां पिता-पुत्र को निशाना बनाकर चलाई गईं। फायरिंग में पिता के पैर में गोली लगी, जबकि बेटे के पैर में लगी गोली आर-पार हो गई। इसके अलावा हमले के दौरान बेटे की बाजू में भी गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे नौ टांके लगाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

वंश ने बताया कि बुधवार को उनके पिता का जन्मदिन था। उनकी बहन सामान लेने गई थी और वहीं से विवाद की शुरुआत हुई। घायल पक्ष का आरोप है कि बहन के साथ कथित बदसलूकी के बाद जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक ने बंदूक से फायरिंग कर दी।

थाना हैबोवाल के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही फायरिंग की घटना और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.