Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन नीले ड्रमों से लगभग 200 किलोग्राम पनीर बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद पनीर दूध से तैयार नहीं किया गया था। पुलिस के अनुसार, इसे कथित तौर पर केमिकल पाउडर, सोयाबीन और घटिया तेल जैसी सामग्री मिलाकर तैयार किया जा रहा था। आशंका है कि त्योहारों के सीजन और बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए इस सिंथेटिक पनीर की स्थानीय बाजारों और ढाबों में सप्लाई की जानी थी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर के कानूनी सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरे को देखते हुए बरामद करीब दो क्विंटल पनीर को पुलिस की निगरानी में मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया गया, ताकि इसे किसी भी तरह बाजार में पहुंचने से रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, झज्जर जिले में पिछले कुछ समय से नकली पनीर की सप्लाई करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इससे पहले पकड़ी गई पिकअप गाड़ियों से बरामद पनीर के सैंपल भी लैब जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। पुलिस अब पकड़े गए पिकअप चालक और सप्लायर से पूछताछ कर रही है। जांच के जरिए गिरोह के मुख्य सरगना और नकली पनीर तैयार करने वाली यूनिट तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन...

हरियाणा में 1,856 कनाल शामलात जमीन की हेराफेरी, 112 आरोपियों पर चार्जशीट

Summer express , पलवल। हरियाणा के होडल तहसील के फास्टकूनगर गांव में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 1,856 कनाल 13 मरला शामलात जमीन को कथित तौर पर कागजों में निजी संपत्ति दिखाकर बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में 11 रजिस्ट्रियों के जरिए शामलात जमीन का मालिकाना हक निजी विक्रेताओं और खरीदारों के नाम...

मानेसर में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम पर पथराव, दो कर्मचारी घायल

Summer express , गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर  देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-पटरी संचालकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर हुई। निगम की टीम यहां सड़क किनारे बनी अवैध मार्केट और रेहड़ियों को हटाने पहुंची...

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर...

अंबाला के 40 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 10 सितंबर तक आवेदन

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास व संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.