Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी पिछले करीब एक महीने से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से मांगें मानने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक संबंधित परिपत्र जारी नहीं किया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेवाराम बोह ने बताया कि 13 मई को सरकार ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उनकी सभी मांगें मानने पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद अभी तक मांगों से संबंधित परिपत्र जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 37 दिनों तक हड़ताल की थी। उस समय सरकार की ओर से जल्द मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी, लेकिन बाद में परिपत्र जारी नहीं किया गया।

सेवाराम बोह ने आरोप लगाया कि सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी कारण पूरे हरियाणा में दोबारा हड़ताल शुरू की गई है। शुक्रवार को अंबाला छावनी में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकार की किसी भी कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने का दावा किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानेसर में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम पर पथराव, दो कर्मचारी घायल

Summer express , गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर  देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-पटरी संचालकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर हुई। निगम की टीम यहां सड़क किनारे बनी अवैध मार्केट और रेहड़ियों को हटाने पहुंची...

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर...

अंबाला के 40 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 10 सितंबर तक आवेदन

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास व संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

खतरनाक हाईवे से मिलेगी राहत, ट्रायल बेस पर शुरू होगा दोतरफा यातायात   दूसरी टनल की मरम्मत का काम बाद में होगा पूरा Summer express/मंडी, धर्मवीर-: कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.