Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला के गंज मंदिर में 19 सितंबर को राधाष्टमी पर इसका समापन किया जाएगा।इस पावन मौके पर मंदिर को विशेष रूप से साज सज्जा की गई।मध्य रात्रि भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के लिए भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंदिर धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि सभा पिछले 137 वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा, आस्था और प्रेम के साथ मनाती आ रही है. इस वर्ष 1 तारीख को हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें देवी-देवताओं का आह्वान किया गया, 2 तारीख को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, तथा 3, 4 और 5 तारीख को मंदिर में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है, जिसके लिए पंजाब, कोठा, यमुनानगर और बिलासपुर से महात्माओं को बुलाया गया है. जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग पंक्तियाँ बनाई गई हैं, जिन्हें प्रबंधित करने के लिए सभा के सेवादार और पदाधिकारी पूरी तन्मयता से जुटे हैं. मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है ताकि भगवान के जन्मोत्सव का उल्लास और लोगों की भावना को पूरी अभिव्यक्ति मिल सके. प्रसाद वितरण को लेकर इस बार यह प्रयास किया गया है कि रात्रि में मिलने वाला प्रसाद पैकेट के रूप में दिया जाए ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और सभी को आसानी से प्रसाद मिल सके. इसके अलावा, 6 तारीख को नंदोत्सव का कार्यक्रम व 56 भोग का भंडारा होगा, और इस पूरे उत्सव का समापन 19 तारीख को राधाष्टमी के पावन पर्व पर होगा।