Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप, हमीरपुर में युवक गिरफ्तार.. कोर्ट ने भेजा तीन दिन के रिमांड पर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  बिलासपुर जिले की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमीरपुर पुलिस ने शादी का भरोसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चबूतरा क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, युवती ने बिलासपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे निजी होटलों में लेकर गया, जहां भी उसके साथ संबंध बनाए गए।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां उससे छिपाईं। उसका कहना है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा और इसी कारण वह उसकी बातों पर विश्वास करती रही। बाद में जब युवती को आरोपी की वास्तविक परिस्थितियों और कुछ तथ्यों की जानकारी हुई तो उसने पुलिस का रुख किया।मामला हमीरपुर क्षेत्र से संबंधित होने के कारण बिलासपुर पुलिस ने शिकायत को जांच के लिए हमीरपुर पुलिस के पास भेजा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला बिलासपुर से ट्रांसफर होकर हमीरपुर पुलिस के पास आया है। शिकायतकर्ता बिलासपुर जिले की रहने वाली है, जबकि आरोपी हमीरपुर का स्थानीय निवासी है। उन्होंने कहा कि युवती को किन परिस्थितियों में कथित तौर पर गुमराह किया गया और पूरे मामले की वास्तविकता क्या है, इसकी जांच जारी है। पुलिस सभी संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों को जांच में शामिल कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप, हमीरपुर में युवक गिरफ्तार.. कोर्ट ने भेजा तीन दिन के रिमांड पर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  बिलासपुर जिले की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमीरपुर पुलिस ने शादी का भरोसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चबूतरा क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत...

मोगा में किराना दुकानदार से 22 हजार रुपये की लूट, तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

Summer express ,मोगा। जिले में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। दुन्नेका गांव में जीटी रोड स्थित किराना दुकान पर बैठे दुकानदार से हथियारबंद लुटेरों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना...

हैदराबाद JNTU में तीज समारोह के दौरान छात्रों में हिंसक झड़प: कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हैदराबाद। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में तीज महोत्सव के दौरान छात्र गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार का काम अंतिम दौर में, जल्द पूरी होगी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया: पठानिया

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार को लेकर अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार के साथ-साथ प्रभावित...

रेड मारने वाले डीएसपी कोर्ट में गैरहाजिर, देह व्यापार के मामले में तीन बरी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नौ साल पुराने एक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपित सबूतों के अभाव के चलते जिला अदालत से बरी हो गए। इस केस में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस डीएसपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, वह क्रास एग्जामिनेशन के लिए अदालत में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.