Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा में किराना दुकानदार से 22 हजार रुपये की लूट, तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

Summer express ,मोगा। जिले में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। दुन्नेका गांव में जीटी रोड स्थित किराना दुकान पर बैठे दुकानदार से हथियारबंद लुटेरों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है, जबकि पीड़ित अब पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।

पीड़ित दुकानदार अजय सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के ऊपर ही परिवार के साथ रहता है। वारदात की रात वह दुकान में बैठकर दिनभर की बिक्री के रुपये गिन रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसे धमकाया और रुपये देने की मांग की।

अजय सिंह के मुताबिक, जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। इसके बाद आरोपी दुकान से करीब 22 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल दुकानदार को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगे डीएमसी अस्पताल और फिर बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चला।

पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद अब उस पर आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसका कहना है कि उसे अभी भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है। अजय सिंह ने मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चाहल से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अजय सिंह ने बताया कि उसके परिवार का पालन-पोषण इसी किराना दुकान से होता है। लूट और हमले की घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं होते, उसे और उसके परिवार को खतरा बना रहेगा।

पीड़ित के अनुसार, घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद वह इंसाफ की उम्मीद में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में किराना दुकानदार से 22 हजार रुपये की लूट, तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

Summer express ,मोगा। जिले में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। दुन्नेका गांव में जीटी रोड स्थित किराना दुकान पर बैठे दुकानदार से हथियारबंद लुटेरों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना...

हैदराबाद JNTU में तीज समारोह के दौरान छात्रों में हिंसक झड़प: कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हैदराबाद। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में तीज महोत्सव के दौरान छात्र गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार का काम अंतिम दौर में, जल्द पूरी होगी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया: पठानिया

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार को लेकर अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार के साथ-साथ प्रभावित...

रेड मारने वाले डीएसपी कोर्ट में गैरहाजिर, देह व्यापार के मामले में तीन बरी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नौ साल पुराने एक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपित सबूतों के अभाव के चलते जिला अदालत से बरी हो गए। इस केस में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस डीएसपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, वह क्रास एग्जामिनेशन के लिए अदालत में...

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.