Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हैदराबाद JNTU में तीज समारोह के दौरान छात्रों में हिंसक झड़प: कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हैदराबाद। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में तीज महोत्सव के दौरान छात्र गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत तीज समारोह के दौरान एक छात्रा को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र पर कुछ छात्रों ने इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसने उनकी महिला मित्र के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, झड़प सबसे पहले मंजिरा हॉस्टल के अंदर शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास पहुंच गए। वहां दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना के दौरान कई छात्रों को चोटें आईं।

झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस टीम विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल छात्रों और घटना की शुरुआत किस बात से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कैंपस में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद न हो। तीज समारोह के दौरान हुए इस विवाद ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हैदराबाद JNTU में तीज समारोह के दौरान छात्रों में हिंसक झड़प: कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हैदराबाद। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में तीज महोत्सव के दौरान छात्र गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार का काम अंतिम दौर में, जल्द पूरी होगी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया: पठानिया

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार को लेकर अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार के साथ-साथ प्रभावित...

रेड मारने वाले डीएसपी कोर्ट में गैरहाजिर, देह व्यापार के मामले में तीन बरी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नौ साल पुराने एक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपित सबूतों के अभाव के चलते जिला अदालत से बरी हो गए। इस केस में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस डीएसपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, वह क्रास एग्जामिनेशन के लिए अदालत में...

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन...

हरियाणा में 1,856 कनाल शामलात जमीन की हेराफेरी, 112 आरोपियों पर चार्जशीट

Summer express , पलवल। हरियाणा के होडल तहसील के फास्टकूनगर गांव में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 1,856 कनाल 13 मरला शामलात जमीन को कथित तौर पर कागजों में निजी संपत्ति दिखाकर बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में 11 रजिस्ट्रियों के जरिए शामलात जमीन का मालिकाना हक निजी विक्रेताओं और खरीदारों के नाम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.