Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू के अनमोल नैंटा ने चंडीगढ़ में रचा इतिहास, पहली बार में 492 वोटों से जीते चुनाव

Summer express, रोहड़ू। नावर क्षेत्र के पूजारली-4 गांव के टिक्करी निवासी युवा अनमोल नैंटा ने छात्र राजनीति में शानदार शुरुआत करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अनमोल नैंटा ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है।

अनमोल नैंटा ने एसओपीयू के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 492 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। पहली बार चुनाव लड़ते हुए इतनी बड़ी जीत हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह अनमोल नैंटा का पहला चुनाव था और छात्र राजनीति में भी उनकी पहली पारी है। पहली ही कोशिश में मिली इस प्रभावशाली जीत ने युवाओं के बीच उनकी पकड़, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सामने लाया है।

अनमोल नैंटा की जीत के बाद रोहड़ू के नावर क्षेत्र, पूजारली-4 गांव और टिक्करी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि छात्र राजनीति के बड़े मंच पर मिली यह जीत एक युवा नेतृत्व के नए राजनीतिक सफर की मजबूत शुरुआत है।

कम उम्र में पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर 492 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले अनमोल नैंटा ने क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Summer express , राकेश , ऊना | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी : नायब सैनी

Summer express , मोनिका रावत ,पंचकूला | शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री...

हिमाचल में इको-टूरिज्म को मिलेगा विस्तार, 50 नई साइट्स विकसित करने की तैयारी

Summer express ,राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर काम तेज हो गया है। धर्मशाला में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश में मौजूदा इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार के साथ नई...

पंडोह डैम में 10 मेगावॉट पावर प्रोजेक्ट को सशर्त मंजूरी, सरप्लस लैंड लौटाने की शर्त

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बीबीएमबी की ओर से पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 10 मेगावॉट के पावर प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सशर्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है। सरकार ने परियोजना के निर्माण को मंजूरी देते हुए बीबीएमबी प्रबंधन के सामने सरप्लस लैंड वापस करने की शर्त रखी है। अब इस मुद्दे को...

जन्माष्टमी पर नूरपुर के श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Summer express , संजीव महाजन,नूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नूरपुर के ऐतिहासिक श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.