Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र। इस्माइलाबाद क्षेत्र में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के पास तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल रणजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक रणजीत सिंह गांव खेड़ी शहीदां का रहने वाला था और इस्माइलाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुनानक नगर निवासी रशपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आढ़त का कारोबार करता है। बीती रात वह लोटनी गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वहां से निकल रहा था। इसी दौरान उसका परिचित रणजीत सिंह बाइक लेकर सर्विस लेन से पिहोवा-अंबाला रोड की ओर पहुंचा।

बताया गया कि उसी समय पिहोवा की तरफ से एक तेज रफ्तार ईवी कार आई और उसने रणजीत की बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ अलग हो गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार होने लगा। इसी दौरान कार का टायर पंक्चर हो गया। रशपाल सिंह ने कार का पीछा किया और उसका नंबर CH-01-DC-0740 नोट कर लिया। यही जानकारी पुलिस को आरोपी वाहन की पहचान करने में मदद कर सकती है।

घायल रणजीत को पहले पिहोवा के पास एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे कुरुक्षेत्र के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रणजीत को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद रणजीत सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजौरी में शहीद सुखचैन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, मांगों पर अड़े ग्रामीण

Summer express , सिरसा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी सेना के जवान सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा रोक दी और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।...

तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र। इस्माइलाबाद क्षेत्र में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के पास तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो...

SIR वेरिफिकेशन ने मिलाए 35 साल से बिछड़े दो भाई, स्कूल में भावुक हुआ मिलन

Summer express , जींद। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान हुई सामान्य सी वेरिफिकेशन प्रक्रिया ने जींद में 35 साल से बिछड़े दो भाइयों को फिर से मिला दिया। मनोहरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई इस भावुक घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी इस अप्रत्याशित...

अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगेंगी पांच ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर अधिक सुविधाजनक और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अंबाला रेल मंडल लगातार नई पहल कर रहा है। इसी कड़ी में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन समेत मंडल के कई स्टेशनों पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन (AVM) स्थापित की जा रही हैं। इन मशीनों के जरिए...

अंकित बालियान के घर पहुंचे मासूम शर्मा, परिजनों को दी सांत्वना

Summer express ,बाबरी (शामली)। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ बंतीखेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत अंकित बालियान के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। मासूम शर्मा ने अंकित के पिता और अन्य स्वजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.