Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर सख्ती

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। जिले में पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिले के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और उसके बाद हुए पुलिस के डबल एनकाउंटर को लेकर उठे विवाद के बीच सरकार ने पुलिस प्रशासन में बदलाव किया था। इस फेरबदल के तहत तत्कालीन करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया और आईजी अशोक कुमार का तबादला किया गया, जबकि कर्ण गोयल को करनाल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

गुरुग्राम में तैनात रहे कर्ण गोयल ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि करनाल की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

नए एसपी ने कहा कि करनाल के लोग शांतिप्रिय हैं और उनकी प्राथमिकता लोगों को उसी अनुरूप संवेदनशील एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

कर्ण गोयल ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि करनाल में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत देते हुए एसपी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियां अटैच करने जैसी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर एसपी कर्ण गोयल ने इसे ‘दोधारी तलवार’ बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक जानकारी लोगों तक पहुंचती है, लेकिन गलत कंटेंट के प्रभाव में आकर कुछ युवा अपराध की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। करनाल पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखेगी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने या अपराध से जुड़े कंटेंट का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि पुलिस 24 घंटे आम लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली जाए।

करनाल में नई जिम्मेदारी संभालने वाले कर्ण गोयल के सामने अपराध नियंत्रण के साथ नशे पर प्रभावी रोक, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने की चुनौती होगी। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और एनकाउंटर विवाद के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी लोगों की नजर रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्माष्टमी कार्यक्रम में चार राउंड फायरिंग, दही-हांडी विवाद के बाद मची अफरातफरी

summer express , रेवाड़ी। जिले के गांव बोड़िया कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान आधी रात को कथित हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। दही-हांडी तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बीच करीब चार राउंड फायर किए जाने की सूचना है। गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर में...

करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर सख्ती

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। जिले में पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिले के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था,...

खरक कलां में स्वर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना, CM रैली के बहिष्कार का ऐलान

Summer express , भिवानी। जिले के गांव खरक कलां में UGC से जुड़े फैसलों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और SC-ST एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए 6 सितंबर को बवानीखेड़ा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब...

हर्ष एनकाउंटर मामले में रोड महासभा का सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Summer express ,रोहतक। हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर आंदोलन कर रही अखिल रोड महासभा ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। महासभा ने चेतावनी दी है कि तय अवधि में लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। समाज की तीन प्रमुख मांगों...

पंडोह में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.