Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला। शिमला-पंचकूला हाईवे पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा शुक्रवार देर रात चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हुआ है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी आशीष (20) और सेक्टर-45 निवासी प्रदीप (22) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइकों पर सोलन जा रहे थे। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कुछ दोस्त अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए निकले थे। आशीष बाइक चला रहा था और प्रदीप पीछे बैठा था। रास्ते में दोनों अपने दोस्तों से आगे निकल गए। रात करीब एक बजे जब उनके दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर पहुंचे तो आशीष और प्रदीप सड़क पर जख्मी हालत में मिले। दोनों को एक कार के जरिये सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पांच बहनों का इकलौता भाई था आशीष

आशीष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था और चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में परिवार के साथ रहता था। वह एक सैलून में नौकरी करता था। आशीष पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक प्रदीप के दो भाई और दो बहनें

प्रदीप भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था। उसके माता-पिता यूपी में ही रहते हैं और वह अपने भाइयों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-45 में रहता था। प्रदीप प्राइवेट नौकरी करता था। प्रदीप की मौत की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं।

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस हाईवे पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। बाइक किस तरह अनियंत्रित हुई और क्या किसी अन्य वाहन की इसमें भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत और पलवल की एसपी दो दिन में फिर बदलीं, नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेधा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब...

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला। शिमला-पंचकूला हाईवे पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा शुक्रवार देर रात चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हुआ है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी आशीष (20) और सेक्टर-45 निवासी प्रदीप (22) के तौर पर...

करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर सख्ती

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। जिले में पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिले के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था,...

खरक कलां में स्वर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना, CM रैली के बहिष्कार का ऐलान

Summer express , भिवानी। जिले के गांव खरक कलां में UGC से जुड़े फैसलों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और SC-ST एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए 6 सितंबर को बवानीखेड़ा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब...

हर्ष एनकाउंटर मामले में रोड महासभा का सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Summer express ,रोहतक। हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर आंदोलन कर रही अखिल रोड महासभा ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। महासभा ने चेतावनी दी है कि तय अवधि में लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। समाज की तीन प्रमुख मांगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.