Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। मामले को लेकर आरोपी के घर पहुंचे पीड़िता के परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़िता करनाल की एक कॉलोनी की रहने वाली है और कुंजपुरा क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। करीब एक साल पहले शामली, उत्तर प्रदेश निवासी विशु नामक युवक उसके घर आया था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उसके संपर्क में बना रहा।

पीड़िता के मुताबिक, 5 मार्च को आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए मजबूर किया। इसके बाद 7 मार्च की सुबह वह उससे मिलने पहुंची। आरोप है कि विशु उसे बाइक पर बैठाकर पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने शादी का भरोसा देकर युवती की इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने आरोपी से अपने परिवार के सामने शादी की बात रखने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने दोबारा उससे मिलने से इनकार किया तो वह होटल में बनाए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा। पीड़िता का आरोप है कि इसी धमकी के दबाव में आरोपी ने 25 अप्रैल और 30 जून को उसे फिर होटल बुलाया और दोनों बार उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी कथित तौर पर परिवार की सहमति नहीं मिलने पर दोनों के भागकर शादी करने की बात भी कहता रहा।

पीड़िता ने 29 अगस्त की रात हुई एक अन्य घटना का भी शिकायत में जिक्र किया है। उसके अनुसार, रात करीब 10 बजे आरोपी उसे कुंजपुरा बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर दोबारा उसी होटल में ले गया। आरोप है कि वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

लगातार धमकियों और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। शिकायत के अनुसार, इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि मामले के सामने आने के बाद आरोपी के पिता ने बातचीत के लिए उसके परिवार को अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर विशु और उसके मामा प्रमोद ने कथित तौर पर पीड़िता की बहनों, भाई और जीजा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। परिवार का आरोप है कि उन्हें किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी की ओर से फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिवार के मुताबिक, उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि अगली बार वे जिंदा नहीं बचेंगे। साथ ही आरोपी पक्ष पर एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

Summer express/शिमला/संजू -:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा। सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के...

एनसीएलटी का काम राष्ट्र की सेवा के समान:न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह

Summer express, चंडीगढ़। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) केवल कॉरपोरेट विवादों का निपटारा करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। उक्त विचार एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित ‘आईबीसी पल्स 2.0’ कॉन्फ्रेंस में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.