Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

हिमाचल के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रेडिएशन थेरेपी की पढ़ाई, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। प्रत्येक कॉलेज में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

सरकार का मानना है कि इस पहल से कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के उपचार में आवश्यक तकनीकी विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को रेडिएशन थेरेपी जैसे विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में राज्य के भीतर ही प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा सरकार ने हमीरपुर में एलाइड एवं हेल्थ सेवा महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। संस्थान में कुल 330 सीटों पर विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें बीएससी लेबोरेटरी साइंसेज, बीएससी रेडियोलॉजी, बीएससी एनेस्थीसिया, बीएससी ऑप्टोमेट्री और बीएससी फिजियोथेरेपी की 60-60 सीटें तथा डायलिसिस टेक्नीशियन की 30 सीटें शामिल हैं। कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर 6.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।राज्य सरकार ने वर्ष 2025 में भी आईजीएमसी और टांडा में एलाइड हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों की सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि की थी। आईजीएमसी में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, रेडियो एंड इमेजिंग तथा एनेस्थीसिया एंड ओटी टेक्नोलॉजी की सीटें बढ़ाकर 50-50 की गई थीं। टांडा में भी मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग तथा एनेस्थीसिया एंड ओटी टेक्नोलॉजी की सीटें बढ़ाकर 50-50 की गईं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एलाइड हेल्थकेयर क्षेत्र को मजबूत करने से प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन तैयार होगा और प्रदेश में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.