Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनसीएलटी का काम राष्ट्र की सेवा के समान:न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह

Summer express, चंडीगढ़। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) केवल कॉरपोरेट विवादों का निपटारा करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। उक्त विचार एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित ‘आईबीसी पल्स 2.0’ कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर व्यक्त किए।


सम्मेलन में न्यायपालिका, कानूनी क्षेत्र, दिवाला प्रक्रिया से जुड़े विशेषज्ञों और उद्योग जगत से 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी), 2016 के तहत देश की बदलती दिवाला समाधान व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और पूर्वानुमान योग्य बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

न्यायमूर्ति ग्रेवाल ने कहा कि आईबीसी ने भारत की दिवाला समाधान व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रभावी दिवाला समाधान प्रणाली केवल तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए रणनीतिक आवश्यकता है। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है, आर्थिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित होता है और ऐसी व्यवहार्य कंपनियों को पुनर्जीवित करने में मदद मिलती है, जो अन्यथा अर्थव्यवस्था के लिए खो सकती हैं।

एनसीएलटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एम. कुमार ने ट्रिब्यूनल के विकास और बदलती आर्थिक जरूरतों पर प्रकाश डाला। वहीं, एनसीएलटी के पूर्व न्यायिक सदस्य हरनाम सिंह ठाकुर ने लंबित मामलों को कम करने और निपटारे की गति बढ़ाने के लिए एनसीएलटी की अधिक बेंच और सदस्यों के साथ बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीएचडीसीसीआई की एनसीएलटी एवं आईबीसी समिति के चेयर जी.पी. मदान ने कहा कि बढ़ते मामलों के मद्देनजर समयबद्ध समाधान, कारोबारी विश्वास और व्यापक आर्थिक व्यवस्था के लिए एनसीएलटी को अधिक मजबूत और बेहतर संसाधनों से लैस करना जरूरी है। एनसीएलटी के पूर्व न्यायिक सदस्य डॉ. पी.एस.एन. प्रसाद ने भी संस्था की बढ़ती जिम्मेदारियों से निपटने के लिए व्यापक संरचनात्मक और क्षमता निर्माण उपायों की जरूरत बताई।

पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल डॉ. जतिंदर सिंह ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें नीतिगत संवाद, न्यायिक विकास, संस्थागत मजबूती और आईबीसी के व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता शेखर राज शर्मा ने भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों और उनके विकास पर प्रभाव को रेखांकित किया।

सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में कुलदीप कुमार करीर, प्रवीण गुप्ता, विवेक अत्री, ईशान माडन, अतुल सूद, अनिल कटिया, नवनीत गुप्ता और दिवाला विशेषज्ञ के.वी. जैन सहित अन्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने प्रक्रियागत अड़चनों, संस्थागत सुधारों और एनसीएलटी की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए।
सम्मेलन के सत्रों का संचालन एनसीएलटी एवं आईबीसी समिति की सह-अध्यक्ष रंजना रॉय गवई, हरीश तनेजा, रचित मित्तल और अभिषेक आनंद ने किया। सम्मेलन के संयोजक जलेश ग्रोवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.