Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सहकर्मी ने युवती की गर्दन पर कैंची से किए वार, अस्पताल में मौत

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में मामूली विवाद के बाद सहकर्मी के कैंची से किए गए हमले में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। काम के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में आए सहकर्मी ने कंपनी में रखी कैंची से युवती की गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के जलालपुर गांव की रहने वाली थी। शिवानी गुरुग्राम के सेक्टर-37 क्षेत्र में पीजी में रह रही थी और औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनडीआर कंपनी में काम करती थी। बताया गया है कि कंपनी में चार पहिया वाहनों के सीट कवर तैयार किए जाते हैं।

पुलिस के अनुसार, देर शाम कंपनी में काम करने के दौरान शिवानी और उसके सहकर्मी 30 वर्षीय असलम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान शिवानी ने असलम को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि थप्पड़ लगने के बाद असलम ने अपना आपा खो दिया और पास में रखी कटिंग कैंची उठाकर शिवानी की गर्दन पर हमला कर दिया।

हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। उसके गले पर गहरा घाव होने के कारण काफी खून बह गया। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवानी का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी असलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे हुए विवाद की पूरी वजह जानने के लिए कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को जुटाने के साथ मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टपरा गांव में पानी की खातड़ी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत

आंगन में खेल रहा मासूम पानी की खातड़ी में गिरा, चार वर्षीय शिवांश की मौत Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।घर के आंगन में बनी पानी की खातड़ी में गिरने से करीब चार वर्षीय मासूम की...

हिमालय में विकास पर पर्यावरण की कसौटी,CEC ने तेज की समीक्षा

ग्लेशियर, वनों की कटाई और पर्यटन के बढ़ते दबाव पर होगी गहन पड़ताल राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती विकासात्मक गतिविधियों के बीच पर्यावरणीय संतुलन को लेकर अब निगरानी और समीक्षा का दौर तेज हो गया है। ग्लेशियरों के पिघलने, जंगलों की कटाई, फोरलेन-टनल जैसी परियोजनाओं और पर्यटन स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को...

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

summer express ,चंडीगढ़। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री...

BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद

summer express , नई दिल्ली। राजधानी में 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित BRICS समिट के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 सितंबर को जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह अवकाश निदेशालय के अधीन आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों...

नीट में सफलता हासिल कर अनन्या ने बढ़ाया गंगथ का मान, अब बनेगी डॉक्टर

बचपन में देखा डॉक्टर बनने का सपना, कड़ी मेहनत से अनन्या ने किया साकार Summer express/नूरपुर, संजीव -: बचपन में डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली गंगथ की अनन्या ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयासों से इसे साकार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.