Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे का मुद्दा उठाने वाले गुलजार सिंह की मौत, धमकाने के आरोप

Summer express , संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले के गांव तूरबंजारा में नशे के मुद्दे को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री के कार्यक्रम में सवाल उठाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कार्यक्रम में नशे की समस्या उठाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उस पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया और उसे कथित तौर पर धमकाया। परिजनों के अनुसार, मानसिक रूप से परेशान होकर उसने सल्फास निगल लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव तूरबंजारा निवासी गुलजार सिंह के रूप में हुई है। उसके भाई बिक्कर सिंह और जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को गांव में पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान गुलजार सिंह ने मंत्री के समक्ष गांव में फैल रहे चिट्टे के नशे का मुद्दा उठाया था।

परिजनों के अनुसार, गुलजार सिंह ने कहा था कि उसका बेटा नशे की गिरफ्त में है और नशे की लत के कारण घर का सामान तक बेच चुका है। इससे पूरा परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुलजार सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि गांव में चिट्टे का नशा खुलेआम बिक रहा है। परिवार का दावा है कि इस मुद्दे पर सवाल उठाने के बाद उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया।

मृतक के भाई बिक्कर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गुलजार सिंह ने उनसे बातचीत के दौरान कहा था कि गांव की सरपंच के पति बलजीत सिंह उर्फ राजू, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, पंच विक्की और एक अन्य व्यक्ति उस पर पंचायत में पहुंचकर नशे के मुद्दे पर माफी मांगने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का आरोप है कि गुलजार सिंह को कथित तौर पर धमकाया भी जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, गुलजार सिंह ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि नशे ने उसके परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और वह इस मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए माफी नहीं मांगेगा। इसके बाद उसने कथित तौर पर सल्फास निगल लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे पहले पटियाला और बाद में लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रूपिंदर कौर बाजवा मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिवार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान विरोध या सवाल उठाने वालों के साथ कथित दबाव और पुलिस कार्रवाई के आरोप सामने आ चुके हैं। गांव शेरों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने वाले मोहनजीत सिंह शेरों ने भी पुलिस पर कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा का जुनून है, कुर्सी का लालच नहीं : चंपा ठाकुर

मंडी, धर्मवीर-:जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि राजनीति में उनका उद्देश्य किसी पद या कुर्सी को हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह हार से घबराने वाली नहीं हैं, बल्कि हर हार से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। चंपा ठाकुर...

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई...

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

2008 की पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती पर उठे सवालों को हाई कोर्ट ने किया खारिज

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में पुरुष इंस्पेक्टरों की वर्ष 2008 में हुई भर्ती को लेकर लगभग डेढ़ दशक से चल रही कानूनी लड़ाई में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। हाई कोर्ट ने ओएमआर शीट में स्याही फैलने, अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर में अंतर...

मनरेगा की राशि में गड़बड़ी, फिर भी न एफआइआर न कार्रवाई, हाई कोर्ट ने रोहतक डीसी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की राशि में हेरफेर और उसे दूसरी मद में लगाए जाने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने रोहतक के उपायुक्त को मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.