Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली

summer express ,करनाल। असंध थाना क्षेत्र में  रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डीएसपी असंध गोरखपाल राणा के अनुसार, असंध पुलिस की टीम  रात इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नहर के पास पुलिस को बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह बाइक लेकर वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाश की ओर से गोली चलाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी। इसके बावजूद जब उसने फायरिंग जारी रखी तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी की पहचान हिसार निवासी संदीप के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, संदीप असंध क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ स्नैचिंग के करीब नौ मामलों सहित कई अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाने की तैयारी में है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी असंध गोरखपाल राणा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।

इलाज पूरा होने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी से उसके साथियों, आपराधिक गतिविधियों और असंध में वारदात की संभावित योजना के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...

अंबाला कैंट की टांगरी नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पास से मिले नशे के इंजेक्शन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांगरी नदी में शनिवार देर शाम करीब 25 से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की...

हिसार के तीन गांवों में 106.28 करोड़ की स्मार्ट सिंचाई परियोजना, 971 किसानों को मिलेगा लाभ

Summer express, हिसार। हरियाणा सरकार प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल पर किसानों की निर्भरता कम करने के लिए आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के गावड़, कालावास और सिंघरान गांवों में 106.28 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिंचाई परियोजना...

विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया। हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

रोहतक में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, सीआरपीएफ जवान पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप

Summer express, रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जो सोमबीर की पत्नी थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सोमबीर ने मनीषा पर तेजधार हथियार से कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.