Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकास के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी, नई सरकार में तेज होगी विकास की रफ्तार : जयराम ठाकुर

Summer express/मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्षों में देश में खेलों को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है। केंद्र सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ पहल ने ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से छोटे गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है। हिमाचल प्रदेश की बेटियां भी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सिखाते हैं, जो जीवन में सफलता की मजबूत नींव हैं।नेता प्रतिपक्ष ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, खेल प्रबंधकों, आयोजकों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

नई सरकार बनते ही रुके विकास कार्यों को मिलेगी गति

थाची कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में विकास की गति प्रभावित हुई है और भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को जानबूझकर रोका गया।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकार का दायित्व पूरे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विकास की गति को फिर से तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी लंबे समय तक नहीं की जा सकती। आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

लंबाथाच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर मंथन

इससे पहले जयराम ठाकुर ने लंबाथाच में सराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाएं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.