Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

स्वाइन फ्लू के मामलों की पुष्टि करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि अंबाला में अब तक 6 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें अधिकांश मामले निजी स्वास्थ्य संस्थानों से सामने आए हैं, जबकि कुछ मरीजों में सरकारी अस्पतालों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। संक्रमित मरीजों में माइल्ड से मॉडरेट स्तर के लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार मिलने के बाद अधिकांश मरीज करीब 4 से 5 दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं।

स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां भी बढ़ा दी हैं। मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों को जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलग से डेडिकेटेड वार्ड भी स्थापित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन मामलों को देखते हुए निगरानी और सतर्कता लगातार जारी है। विभाग की ओर से लोगों से भी स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।

डॉ. संजीव सिंगला के अनुसार, स्वाइन फ्लू के मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा है। विभाग का मुख्य उद्देश्य संक्रमण को फैलने से रोकना और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.