Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। राज्य कोटे की 40 प्रतिशत सीटें इन-सर्विस डाक्टरों और ईएसआइसी अस्पतालों, डिस्पेंसरी, अन्य संगठनों और स्वायत्त निकायों में कार्यरत चिकित्सकों के लिए आरक्षित रहेंगी।

हरियाणा में स्थित संस्थानों से बीडीएस उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। राज्य कोटे के तहत सभी सरकारी और निजी डेंटल संस्थानों तथा निजी विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था लागू होगी। दिव्यांगों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। निजी डेंटल संस्थानों में 50 प्रतिशत सीटें ओपन मेरिट/स्टेट कोटा और शेष 50 प्रतिशत मैनेजमेंट कैटेगरी में होंगी। मैनेजमेंट कैटेगरी की मेरिट आल इंडिया मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी। सभी संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त केंद्रीयकृत आनलाइन काउंसलिंग पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा कराई जाएगी।

पाठ्यक्रम बीच में छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को 10 लाख रुपये की बांड राशि देनी होगी। साथ ही हरियाणा में किसी भी पीजी पाठ्यक्रम में तीन वर्ष तक आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिस शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम छोड़ा जाएगा, उसकी फीस तथा अगले शैक्षणिक सत्र की फीस का 50 प्रतिशत भी देना होगा। यह प्रविधान मैनेजमेंट कैटेगरी पर भी लागू होगा।

काउंसलिंग में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये तथा हरियाणा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1250 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। निजी डेंटल संस्थानों को भी प्रत्येक स्वीकृत सीट के लिए विश्वविद्यालय में निर्धारित प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।

पूरे कोर्स की फीस एडवांस में नहीं ले सकेंगे कालेज

एमडीएस की फीस सालाना आधार पर देय होगी। संस्थान अभ्यर्थियों से पूरे पाठ्यक्रम की फीस एक साथ एडवांस में नहीं ले सकेंगे। निजी कालेजों में प्रवेश के समय 50 प्रतिशत फीस जमा करने और शेष राशि अंतिम प्रवेश तिथि से पहले जमा करने का प्रविधान किया गया है। पीजी विद्यार्थियों को सरकारी कालेजों के पीजी विद्यार्थियों के समान स्टाइपेंड मिलेगा।

इन संस्थानों में होंगे दाखिले

  1. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आाफ डेंटल साइंसेज रोहतक
  2. स्वामी देवी दयाल हास्पिटल एंड डेंटल कालेज गोलपुरा, बरवाला
  3. जेएन कपूर डीएवी सेंचुरी डेंटल कालेज यमुनानगर
  4. जेसीडी डेंटल कालेज सिरसा
  5. सुधा रुस्तगी डेंटल कालेज एंड हास्पिटल फरीदाबाद
  6. एसजीटी डेंटल कालेज, हास्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बुढ़ेड़ा, गुरुग्राम

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.