Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके बाद आश्रम कमेटी ने ही जुगल किशोर का अंतिम संस्कार किया और उनकी अस्थियां सरस्वती नदी में प्रवाहित कीं।

पिहोवा के नेशनल हाईवे-152डी के पास स्थित आश्रम की देखरेख कर रहे बाबा निशान सिंह के अनुसार, जुगल किशोर मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे और करीब 10 वर्षों से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ में रह रहे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार में उनकी छोटी बहन पुष्पा रानी के बारे में ही जानकारी थी। जुगल अक्सर अपनी बहन से मिलने दिल्ली जाया करते थे।

करीब दो सप्ताह पहले जुगल किशोर की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आश्रम के लोग उन्हें इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान आश्रम की ओर से उनकी बहन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन शुरुआत में संपर्क नहीं हो सका।

बाबा निशान सिंह ने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुष्पा रानी से संपर्क हुआ और उन्हें भाई की गंभीर हालत की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया गया। हालांकि, वह लगातार आने में देरी करती रहीं। इलाज के दौरान जुगल किशोर की मौत हो गई। इसके बाद बहन को सूचना दी गई तो वह किसी तरह कुरुक्षेत्र के अस्पताल पहुंचीं और भाई के शव को देखा।

अंतिम संस्कार को लेकर जब आश्रम संचालक ने पुष्पा से बातचीत की तो उन्होंने इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई। उनका कहना था कि उनके पास समय नहीं है और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है। उन्होंने आश्रम संचालक से ही भाई का अंतिम संस्कार करने की अपील की। अस्थियों के विसर्जन को लेकर भी उन्होंने अपनी असमर्थता जताई और यह जिम्मेदारी भी आश्रम कमेटी को सौंप दी।

इसके बाद पुष्पा अपने एक रिश्तेदार के साथ अस्पताल से चली गईं। जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी आश्रम कमेटी ने संभाली। शव को पिहोवा लाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को उनकी अस्थियों को सरस्वती नदी में प्रवाहित किया गया।

बाबा निशान सिंह ने कहा कि जुगल किशोर के अंतिम समय में परिवार की ओर से इस तरह की दूरी बनाए रखना बेहद दुखद रहा। आश्रम कमेटी ने मानवता के नाते अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। घटना ने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.