Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष बने, वहीं जुब्बल कोटखाई के टिककर वॉर्ड से निर्दलीय सदस्य भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष चुना गया. भाजपा की जीत के बाद उपायुक्त कार्यालय शिमला में भाजपा समर्थकों ने नाटी डाल कर जश्न मनाया. इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और सिकंदर कुमार के साथ विधायक बलबीर वर्मा भी मौजूद रहे.

इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लम्बे इंजतार के बाद चुनाव हुआ और भाजपा को जीत हासिल हुई. उन्होंने कहा कि सरकारी सीधे चुनाव हटाने का प्रयास कर रही थी, भाजपा प्रत्याशियों ने इस मामले में अदालत का रुख भी किया जिसके बाद अब जाकर चुनाव करवाया गया. हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश की 12 में से 11 जिला परिषद पर भाजपा ने कब्जा किया है जो कांग्रेस की सत्ता से विदाई के संकेत हैं. हर्ष महाजन ने कहा कि इन चुनावों का असर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा. वहीं, इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर भी बात कही. 

शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए दिलचस्प मुकाबले में भाजपा ने नज़दीकी अंतर से जीत हासिल की. 25 सदस्यों वाली शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिसोदिया को 13 मत पड़े. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र रेटका के हिस्से में 10 मत आए. जबकि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 2 मत अमान्य करार दिए गए. इसके आवला उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा है. भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी भरत सिंह क्लांटा वाइस चेयरमैन बने. वाइस चेयरमैन पद के लिए भरत सिंह क्लांटा को 14 मत पड़े. जबकि, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी को 10 मत पड़े और 1 मत को अमान्य घोषित किया गया.

शिमला जिला परिषद में सदस्यों की कुल 25 सीटें हैं. इस पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने नामित प्रत्याशी उतारे थे. इसमें भाजपा समर्थित 11 और 10 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए थे. वहीं, 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने सदस्यों के रूप में जीत हासिल की थी. शिमला जिला परिषद सीट पर भाजपा का कब्जा सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. चुनावी नतीजे आने के क़रीब 3 महीने 10 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए जिसमें भाजपा को सफलता मिली. शिमला जिला परिषद पर कब्ज़े के बाद प्रदेश के सभी 12 में से 11 जिला परिषदों में भाजपा का कब्ज़ा हो गया है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं बावजूद इसके सत्तासीन कांग्रेस शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद नहीं बचा पाई.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.