Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुवैदा में खूनी संघर्ष : सीरिया में 30 की मौत, हालात बेकाबू

बेरूत |  सीरिया के दक्षिणी प्रांत सुवैदा में रविवार और सोमवार को हुई हिंसक झड़पों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में सीरियाई सैनिक, आम नागरिक और समुदाय के स्वयंसेवक शामिल हैं।

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि गैरकानूनी सशस्त्र गुटों ने अचानक सेना की तैनाती वाली जगहों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 18 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंत्रालय के प्रवक्ता हसन अब्दुल गनी के मुताबिक, सेना इलाके में शांति कायम करने की कोशिश कर रही थी, तभी उन पर यह घातक हमला हुआ।

ड्रूज़ बहुल इलाकों में झड़पें तेज़

रविवार को हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब सशस्त्र गुटों ने ड्रूज़ बहुल गांवों और दमिश्क-सुवैदा हाईवे को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद ड्रूज़ समुदाय के स्वयंसेवक हथियारों के साथ सामने आए और सशस्त्र पलटवार शुरू किया। सोमवार को झड़पें और भी उग्र हो गईं।

सरकार ने भेजे अतिरिक्त बल, बनाए गए ‘सेफ कॉरिडोर’

बिगड़ते हालात को देखते हुए सीरियाई सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और आम नागरिकों के लिए ‘सेफ कॉरिडोर’ तैयार किए गए हैं ताकि वे हिंसाग्रस्त इलाकों से सुरक्षित बाहर निकल सकें। सरकार ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

सीरिया की राजनीतिक स्थिति भी अस्थिर

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में दमिश्क पर विपक्षी गुटों के कब्जे के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद ने इस्तीफा दे दिया था। जनवरी 2025 में विपक्ष के नेता अहमद अल-शराआ को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और मार्च में नई कैबिनेट बनी।

सुवैदा की ताज़ा हिंसा इस बात का संकेत है कि नई सरकार के लिए देश में स्थायित्व लाना आसान नहीं होगा। स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.