पंजाब | पंजाब और आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में अब तक 130 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम काफी सुहावना हो गया है।
बठिंडा, गुरदासपुर, फरीदकोट और बलाचौर में तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो कि इन जिलों में इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक अबोहर में 14 MM, बठिंडा में 11 MM और पटियाला में 15.4 MM बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विभाग ने 16 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।