सुरिंदर सिंह अंकुश | मोहाली
समर न्यूज
मोहाली के सेक्टर-80 में पिछले दिनों नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया था। इस दौरान सेक्टर निवासियों ने उन्हें सड़कों की खराब हालत सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया था और इनके जल्द समाधान की मांग की थी।
मेयर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सेक्टर-80 में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू करवा दिया गया।
क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से खराब सड़कों के कारण उन्हें आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान होगा।
सड़कों के संबंध में एसडीओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल सेक्टर-80 की सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू किया गया है। सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए थे, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इन गड्ढों को भरकर सड़क को चलने योग्य बनाया जा रहा है। बाद में सड़कों का दोबारा निर्माण भी करवाया जाएगा ।
इस मौके पर पार्षद सतविंदर सिंह मिठ्ठू, गुरसेवक सिंह पूर्व सरपंच गांव मौली बैदवान, हरिंदर सिंह पूर्व पंच, चरणजीत कौर, सुखचैन सिंह, नवजोत सिंह, मोहन सिंह, जयदेव सिंह, डॉ. मनजोत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।