दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह बैंस, विपिन अरोड़ा, सरबजीत सिंह सरहाली, संजीव कुमार शर्मा, हरमिंदर सिंह (मोनू खिंडा), गुरप्रीत सिंह (गोपि), ललित मेहरा (लक्की), तलविंदर सिंह (टोनी), बलजीत सिंह (मान), दविंदर सिंह बांसल, लखबीर सिंह टोना सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर मांग-पत्र सौंपा।यह मांग-पत्र रूपिंदर सिंह, सहायक पुलिस कमिश्नर, लुधियाना के माध्यम से पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नाम सौंपा गया।
इसमें दलित गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई।मांग-पत्र में दिड़बा के निवासी दलित गुलजार सिंह की तरफ से की गई आत्महत्या का हवाला दिया गया, जिसने चीमा और उनके समर्थकों द्वारा धमकाने के बाद यह कदम उठाया था।