Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से सबसे अधिक 364 शव बरामद हुए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व से 230, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 199 शव मिले हैं। रसुवा से 185, गोरखा से 77, धाडिंग से 71 और तनहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, काठमांडू में इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक बरामद शवों में से केवल 104 की पहचान हो सकी है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं होने के कारण प्रभावित परिवारों की चिंता बनी हुई है।

सुरक्षाबलों की संयुक्त कमान की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 5,130 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव दल लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

अब तक अभियान के दौरान 13,728 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। प्रशासन और सुरक्षाबलों का फोकस लापता लोगों की तलाश, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और बरामद शवों की पहचान कर उन्हें परिवारों को सौंपने पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.