Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमकेयर पर जांच को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- सत्ता में आते ही होगी निष्पक्ष जांच

Summer express/मंडी- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की।उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों को टालने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव संपन्न हुए और जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार का मॉडल अब ‘तालाबंदी और बदले की राजनीति’ बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल लगभग चार वर्ष पूरा होने को है, लेकिन विकास के मोर्चे पर हिमाचल वहीं खड़ा है जहां भाजपा सरकार इसे छोड़कर गई थी।

कांग्रेस के भीतर असंतोष का किया दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता मुख्यमंत्री को हटाने और कुछ विधायक मंत्री बनने की कोशिश में दिल्ली का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी द्वारा समय नहीं दिया जाना भी पार्टी के भीतर चल रही स्थिति को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसभाओं में बिना संवैधानिक प्रक्रिया पूरी किए ही मंत्री पद को लेकर घोषणाएं कर देते हैं, जिससे लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद लगाए बैठे विधायक निराश हैं।

2027 में भाजपा की वापसी का दावा

जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मंडी जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कांगड़ा में भी भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल होने का दावा करते हुए कम से कम 12 सीटों पर जीत की उम्मीद जताई।उन्होंने शिमला और हमीरपुर जिला परिषद चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी जनता ने कांग्रेस को नकारना शुरू कर दिया है। उन्होंने शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के कब्जे को लोकतंत्र की जीत बताया।

हिमकेयर को लेकर सरकार को खुली चुनौती

जयराम ठाकुर ने भाजपा सरकार के कार्यकाल की महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना को लेकर सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार योजना में बड़े घोटाले के आरोप लगाती रही है, लेकिन अब तक लगाए गए दावों और वास्तविक खर्च के आंकड़ों में बड़ा अंतर है।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले विधानसभा में 1100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की बात कही गई और अब 100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की जांच की जा रही है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिमकेयर योजना में कोई घोटाला हुआ है तो सरकार उसे साबित करे।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद इस जांच की भी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जांच तथ्यों पर आधारित थी या राजनीतिक उद्देश्य से करवाई गई।

भाजपा विधायकों पर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं तथा अधिकारियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से बिना किसी दबाव के ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

ब्रिक्स सम्मेलन से वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव और मजबूत हुआ : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन ने वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते प्रभाव को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से उठाया गया और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में उनकी अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि व्यापार, तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स के माध्यम से हुए प्रयास भारत के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब केवल वैश्विक व्यवस्था का हिस्सा बनने वाला देश नहीं है, बल्कि दुनिया के एजेंडे को प्रभावित करने और नई दिशा देने वाली प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में भारत की प्रभावी भूमिका प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते वैश्विक कद और विश्व समुदाय में भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमकेयर पर जांच को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- सत्ता में आते ही होगी निष्पक्ष जांच

Summer express/मंडी- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की।उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान...

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.