Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पद
एजेंसी | लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें 12,405 सहायक अध्यापक और 2,607 पीजीटी पद शामिल हैं। सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है, जबकि पीजीटी पदों के लिए आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे। सहायक अध्यापक की 12,405 रिक्तियों में 11,508 पद बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक, शहरी संवर्ग के हैं। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राथमिक अनुभागों में 897 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। वहीं 2,607 पीजीटी पद अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग के लिए हैं।
सहायक अध्यापक पदों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है। अभ्यर्थी 19 अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को प्रस्तावित है। पीजीटी पदों के लिए आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर व आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। पीजीटी की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को होगी।
ओटीआर अनिवार्य: आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को पहले अपना ओटीआर पूरा करना होगा और इसके बाद संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर ओटीआर के लिए स्थायी प्रोफाइल और विशिष्ट ओटीआर आईडी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन पढ़कर करें आवेदन: आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, विषयवार पात्रता और शुल्क जैसी शर्तें संबंधित विज्ञापन में दी गई हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही आधार मानने को कहा गया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.