Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैद
सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज़

यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़े बताए जा रहे धर्मिंदर सिंह उर्फ गुगनी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
गुगनी इस समय पटियाला जेल में बंद है। अदालत ने मामले में सरकारी गवाहों को 6 अक्तूबर को पेश करने के निर्देश दिए हैं। जून 2026 में मोहाली पुलिस ने गुगनी के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
मिड्डूखेड़ा की 7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-71 क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से निकलकर अपनी एसयूवी की ओर जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। पुलिस जांच में सामने आया था कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले उनकी रेकी की थी।

तीन शूटरों को उम्रकैद, तीन आरोपी बरी
इस मामले में अदालत अजय कुमार उर्फ लेफ्टी, सज्जन सिंह उर्फ भोलू और अनिल कुमार उर्फ लट्ठ को हत्या का दोषी ठहरा चुकी है। जनवरी 2025 में तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी सात-सात साल की सजा हुई थी। वहीं कौशल चौधरी, अमित डागर और भूपिंदर सिंह उर्फ भूपी राणा को अदालत ने सीधे तौर पर पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण बरी कर दिया था। अदालत के इस फैसले में तीनों के खिलाफ हत्या की साजिश से जुड़ा आरोप साबित नहीं हो सका।
पांच साल बाद भी कई कड़ियां अधूरी
पुलिस की जांच में आर्मेनिया में मौजूद बताए गए गौरव उर्फ लक्की पडियाल और ऑस्ट्रेलिया में बताए गए शगनप्रीत सिंह समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनकी गिरफ्तारी न होने के कारण इनके खिलाफ अलग कार्रवाई/पूरक चार्जशीट का मामला लंबित रहा। 2026 में गुगनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब उसके मामले में ट्रायल आगे बढ़ेगा। पुलिस के पुराने जांच रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों शूटरों को मोहाली लाने, ठहराने और रेकी से जुड़ी कड़ियों में शगनप्रीत सिंह का नाम भी सामने आया था। हालांकि, इस मामले में अलग-अलग आरोपियों की भूमिका पर अदालत के निष्कर्ष अलग रहे हैं—तीन शूटर दोषी ठहराए गए, जबकि कौशल चौधरी, अमित डागर और भूपी राणा बरी हो चुके हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.