Mohali,15 July
सेक्टर 71 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष गुरुमति समागम के दौरान समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाली डॉ. रचियता माथुर को सम्मानित किया। डॉ. माथुर फिजियोथेरेपी क्लीनिक में कार्यरत हैं और रोज़ाना 15 से 20 मरीजों को उपचार प्रदान करती हैं।
समारोह के दौरान जत्थेदारों ने कीर्तन और गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इसके पश्चात डॉ. रचियता को सिरोपा पहनाकर उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. रचियता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है और उनका लक्ष्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को सुख और राहत देना है। उन्होंने कहा कि उनके लिए मरीजों की दुआएं ही सबसे बड़ी कमाई हैं और उन्हें सेवा कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलती है।डॉ.माथुर ने यह भी कहा कि समाज की सेवा ही उनका जीवन उद्देश्य है और इसी भावना से वह कार्य कर रही हैं।