Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्यूटी से घर लौट रही इंडिगो की केबिन क्रू सदस्य की सड़क हादसे में मौत, कैब चालक पर केस

summer express , मुंबई। मुंबई के बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर को उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की कैब से मीरा रोड स्थित अपने घर लौट रही थीं।

जानकारी के अनुसार कैनूर मिस्त्री कैब की पिछली सीट पर बैठी थीं। बोरीवली ईस्ट के पास चालक विजय खोसे ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कैब तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैनूर के सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कैनूर के परिवार में उनका आठ वर्षीय बेटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

बताया गया है कि इंडिगो एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों के पिकअप और ड्रॉप की परिवहन व्यवस्था का ठेका मयूरेश टूर एंड ट्रैवल्स को दिया हुआ था। हादसे के बाद पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। कैनूर मिस्त्री की मौत के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत का मामला भी जोड़ा गया है। पुलिस ने चालक को नोटिस जारी कर जांच आगे बढ़ा दी है।

इस हादसे के बाद कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निजी कैब सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था और वाहन चालकों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग हादसा:सेफ्टी लॉक टूटने से ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौत, पायलट की लापरवाही आई सामने

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ग्रेटर नोएडा के पर्यटक शुभम कुमार की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पायलट की लापरवाही और पैराग्लाइडर के सुरक्षा लॉक का टूटना सामने...

बटाला के कंग विला रिसॉर्ट पर आयकर विभाग की रेड, छह गाड़ियों में पहुंची टीम ने परिसर किया सील

Summer express, बटाला | पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के बटाला में जालंधर रोड स्थित कंग विला रिसॉर्ट पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। सुबह करीब छह गाड़ियों में सवार होकर पहुंची विभाग की टीम ने रिसॉर्ट को अपने नियंत्रण में लेते हुए परिसर सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके के कारोबारियों...

मुंबई के KEM अस्पताल में प्लास्टर चढ़े पैर के साथ सीढ़ियां चढ़ता दिखा बुजुर्ग, लिफ्ट महीनों से खराब

Summer express, मुंबई | मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में 78 वर्षीय बुजुर्ग मरीज पैर में प्लास्टर बंधे होने के बावजूद सीढ़ियों पर घिसटकर ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल की...

शहीद संदीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/बिलासपुर, सुभाष। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घराण के गांव खमेडाकलां के वीर सपूत संदीप कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए...

कांगड़ा में 10 से 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का भरोसा: सतपाल रायजादा

भाजपा पर वोट चोरी और विधायकों की खरीद-फरोख्त के लगाए आरोप Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा। कांग्रेस नेता, कांगड़ा जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कांगड़ा जिला की 10 से 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देहरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.