Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में निहंग बाणे की आड़ में चोरी, आरोपी युवक काबू

summer express , लुधियाना। निहंग बाणे की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ निहंग जत्थेबंदियों ने सख्त रुख अपनाया है। लुधियाना के राम नगर इलाके में एक दुकान से करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोपी युवक को बाबा कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने पकड़ लिया। आरोपी कुछ दिन पहले निहंग बाणा पहनकर दुकान में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। चोरी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

जानकारी के अनुसार, राम नगर की एक दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इसमें निहंग बाणे में एक युवक दुकान के गल्ले से पैसे निकालता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद निहंग जत्थेबंदियों में रोष फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबा कुलदीप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया गया।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसका निहंग बाणा उतरवाया गया और उसके पास मौजूद शस्त्र अपने कब्जे में ले लिए गए। बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि कुछ नशेड़ी और असामाजिक तत्व निहंग बाणे का सहारा लेकर चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से निहंग समाज की छवि और उसकी धार्मिक परंपराएं प्रभावित होती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए अपने स्तर पर विशेष टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने सिख जत्थेबंदियों से भी ऐसे तत्वों पर नजर रखने की अपील की। इसके साथ ही धार्मिक वस्त्र और शस्त्र बेचने वाले दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे बिना लाइसेंस अथवा किसी मान्यता प्राप्त जत्थेबंदी की आधिकारिक अनुमति के अनजान व्यक्ति को निहंग बाणा या शस्त्र न बेचें।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने राम नगर की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वारदात में भामियां इलाके का रहने वाला अनमोल भी उसके साथ शामिल था। आरोपी के अनुसार, चोरी की 35 हजार रुपये की रकम में से उसने 5 हजार रुपये अनमोल को दिए थे, जबकि बाकी पैसे उसने अपने निजी खर्च और नशे में खर्च कर दिए।

बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरी से प्रभावित दुकानदार का परिवार आर्थिक परेशानी और तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए आरोपी से निहंग बाणा उतरवाया गया और उसके शस्त्र कब्जे में लिए गए। साथ ही आरोपी को चेतावनी दी गई कि भविष्य में निहंग बाणा पहनकर अपराध या समाज विरोधी गतिविधि करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में प्रदूषण नियमों के खिलाफ उद्योगपतियों का प्रदर्शन, डाइंग इकाइयों में रही हड़ताल

Summer express, पानीपत। टेक्सटाइल सिटी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपतियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संजय चौक से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों श्रमिकों ने भी...

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता...

हिसार में पराली के तुड़े को लेकर विवाद के बाद पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार | हिसार के बालसमंद-गालड़ रोड पर पराली के तुड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पुरानी कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने एक पिकअप चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से...

पंजाब में भाजपा जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, नायब सैनी ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला

Summer express, जालंधर | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.