Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनएचएआई की अनूठी पहल, टनलों के मुहानों पर उकेरी गई हिमाचल की कला, परंपरा और विरासत

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:चंडीगढ़ से मनाली तक फोरलेन का सफर अब सिर्फ आसान और आरामदायक ही नहीं रहा, बल्कि यह सफर हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाने वाला भी बन गया है। फोरलेन की टनलों के मुहानों पर बनाए गए खूबसूरत चित्रों में हिमाचल की कला, परंपरा, धार्मिक आस्था और लोक जीवन के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मंडी जिला में इन चित्रों को मशहूर मंडी कलम के जरिए तैयार किया गया है। कहीं कुल्लू दशहरे की झलक है तो कहीं पराशर ऋषि की तपोस्थली दिखाई दे रही है। 

टनलों के मुहानों पर संस्कृति का रंग

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और कला के लिए भी जाना जाता है। प्रदेश में आने वाले पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ यहां की परंपराओं, मेलों, धार्मिक स्थलों और जीवनशैली को करीब से जानने में भी रुचि रखते हैं।इसी संस्कृति को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास अब कीतरपुर-मनाली फोरलेन पर भी देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बनी टनलों के मुहानों को आकर्षक चित्रों से सजाया गया है। इन चित्रों के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति और विरासत को रंगों के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

मंडी कलम में दिखी हिमाचल की पहचान

मंडी जिला में इन चित्रों को तैयार करने के लिए प्रसिद्ध मंडी कलम का सहारा लिया गया है। मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ टनलों के मुहानों पर विभिन्न विषयों को चित्रों का रूप दिया है।इन चित्रों में कुल्लू दशहरा, मंडी शिवरात्रि, पराशर ऋषि और राजशाही की झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, हिमाचली खान-पान, वेशभूषा और रहन-सहन को भी चित्रों में स्थान दिया गया है। रंग-बिरंगे फूलों के साथ हिमाचल के पशु-पक्षी भी इन कलाकृतियों का हिस्सा बने हैं।

पर्यटकों को संस्कृति से जोड़ने की कोशिश

कलाकार राजेश कुमार के मुताबिक इन चित्रों का मकसद केवल टनलों को आकर्षक बनाना नहीं है, बल्कि इनके जरिए हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को पर्यटकों तक पहुंचाना भी है। फोरलेन से गुजरने वाले लोगों को इन चित्रों के माध्यम से प्रदेश की कला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी मिल सके, इसी उद्देश्य के साथ अलग-अलग विषयों को चित्रों में शामिल किया गया है।

आगे भी किए जाएंगे नए प्रयोग

एनएचएआई की योजना टनलों के मुहानों तक ही सीमित नहीं है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी के अनुसार फोरलेन प्रोजेक्ट को लोगों के लिए यादगार अनुभव बनाने की दिशा में अन्य स्थानों पर भी नए और रचनात्मक कार्य किए जाने की योजना है। उनका कहना है कि हिमाचल की संस्कृति को इस तरह प्रदर्शित करने से प्रदेश की पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिलेगी।

कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बाद चंडीगढ़ से मनाली तक का सफर पहले की तुलना में काफी सुगम हुआ है। रास्ते में पहाड़ों और प्राकृतिक खूबसूरती के नजारे तो पहले से ही पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन अब टनलों पर बनी ये कलाकृतियां भी सफर का नया आकर्षण बन रही हैं।प्रकृति के साथ कला और संस्कृति का यह मेल फोरलेन से गुजरने वाले लोगों को हिमाचल की एक अलग तस्वीर दिखा रहा है। टनलों के मुहानों पर सजे मंडी कलम के ये रंग प्रदेश की समृद्ध विरासत को नई पहचान देने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में नजर आ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.