Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजरायल-फलस्तीन पर UN जांच टीम भंग, तीनों विशेषज्ञों ने दिया इस्तीफा

जिनेवा | इजरायल और कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघनों की निगरानी कर रही संयुक्त राष्ट्र की तीन सदस्यीय स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। टीम के सदस्यों ने अपने इस्तीफे के पीछे “व्यक्तिगत कारण” और “पुनर्गठन की जरूरत” को जिम्मेदार ठहराया है।

इस टीम का गठन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने किया था और इसकी जिम्मेदारी इजरायल-फलस्तीन संघर्ष के दौरान हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों की निगरानी करना था। सोमवार को परिषद ने जानकारी दी कि सभी तीनों सदस्य—नवी पिल्लै, क्रिस सिडोटी और मिलन कोठारी—अक्टूबर और नवंबर में अपने पद छोड़ देंगे।

पूर्व प्रमुख नवी पिल्लै ने स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 3 नवंबर से इस्तीफे की घोषणा की, जबकि क्रिस सिडोटी ने आयोग के पुनर्गठन को जरूरी बताते हुए उसी दिन से इस्तीफा देने का फैसला किया। मिलन कोठारी का इस्तीफा 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा, हालांकि उन्होंने कारण स्पष्ट नहीं किया।

यह घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है जब गाजा में इजरायली सैन्य अभियान जारी है और संघर्ष थमने के कोई संकेत नहीं हैं। इजरायली सरकार पहले ही इस टीम को पक्षपातपूर्ण और अस्वीकार्य करार देते हुए सहयोग करने से इनकार कर चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.