Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीआईए ने आरोपी सुमित उर्फ पिन्नी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस उससे हमले की कथित योजना, हथियारों की सप्लाई और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिन्नी के निशाने पर नरेश मोठ, मोनू हसनगढ़, कपिल बालसमंद, सज्जन बालसमंद, अनिल भगाना और दिनेश पूनिया समेत आठ लोग थे। कपिल और सज्जन बालसमंद को विनोद पान्नू गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और दोनों सगे भाई हैं। दोनों पर बालसमंद निवासी संदीप उर्फ दीपी जांगड़ा की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

बताया गया है कि संदीप उर्फ दीपी पहले पान्नू गैंग से जुड़ा हुआ था। एक बैंक डकैती के मामले में गिरफ्तारी के बाद उसने कथित तौर पर गैंग के सदस्यों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद गैंग के साथ उसका विवाद बढ़ गया था। वहीं, नरेश मोठ और मोनू हसनगढ़ को भी पुलिस वांछित गैंगस्टर के तौर पर तलाश रही है।

पिन्नी के कब्जे से तुर्किये निर्मित पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में दो तुर्किये मेड पिस्तौल, 75 कारतूस और तीन मैगजीन शामिल हैं। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और उनके स्रोत की भी जांच कर रही है।

रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि पिन्नी हमले को कब और किस तरीके से अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसके अलावा, उसके साथ जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों और गैंग सरगना अजीत पहलवान की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...

गमाडा में ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर रेड

माछीवाड़ा (लुधियाना)। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय और दो आईएएस अधिकारियों के घरों पर शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही। ईडी की टीम ने गमाडा मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी...

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना...

मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

summer express , हांसी। नारनौंद-बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब निवासी मोहित और इटल कलां निवासी...

यमुनानगर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

summer express , यमुनानगर। मुकारोपुर पुल के पास देर रात करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.