Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में युवक की गर्दन पर दातर रखकर लूट, मोबाइल और पर्स छीना

summer express , लुधियाना। महानगर में लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास भतीजी को स्कूल से लेने पहुंचे युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेरकर लूट लिया। आरोपियों ने युवक की गर्दन पर तेजधार दातर रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसका वनप्लस मोबाइल फोन व पर्स छीनकर फरार हो गए।

पुलिस को दिए बयान में अमन कुमार ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से भतीजी को स्कूल की छुट्टी के बाद लेने गया था। स्कूल के नजदीक पहुंचते ही अचानक तीन अज्ञात युवक उसके सामने आ गए। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को चारों ओर से घेरकर उसका रास्ता रोक लिया।

अमन के मुताबिक, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक आरोपी ने लोहे का तेजधार दातर निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शोर न मचाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से वनप्लस मोबाइल फोन और पर्स जबरन निकाल लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तमिलनाडु में बस और कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

summer express ,चेन्नई। तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में थुरईमंगलम के पास त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे (NH-38) पर निजी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...

लुधियाना में युवक की गर्दन पर दातर रखकर लूट, मोबाइल और पर्स छीना

summer express , लुधियाना। महानगर में लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास भतीजी को स्कूल से लेने पहुंचे युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेरकर लूट लिया। आरोपियों ने युवक की गर्दन पर तेजधार दातर रखकर जान से मारने की धमकी...

एनएचएआई अधिकारियों को जयराम ठाकुर के निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा

Summer express/मंडी, धर्मवीर–: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मंडी स्थित सर्किट हाउस में एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के...

शिमला में बीजेपी मोर्चों का प्रदर्शन, पानी से रोजगार तक कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहर में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजधानी शिमला में...

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.