Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा परिसर, बोर्ड पर लिखे विरोधी नारे; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Summer express/शिमला, संजू-: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले भी जलाए गए। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदर्शन में नजर नहीं आए।

सरकारी गाड़ी पर चढ़े कार्यकर्ता, बोर्ड पर पोती कालिख

प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारी वाहन पर चढ़ गए और निर्वाचन विभाग के बोर्ड पर कालिख पोत दी। इसके बाद बोर्ड पर विरोध में ‘इलेक्शन कमीशन चोर है’ लिख दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुतला जलाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों और जवानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उन्हें धक्का दिया गया तो वे कार्यालय के अंदर आग लगा देंगे। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने वाहन को भी नुकसान पहुंचाने और आग लगाने जैसी बातें कहीं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से इन मुद्दों पर जवाब और पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकार और मतदाता सूचियों की शुद्धता से जुड़े सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे का उल्लेख किया। उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों के चुनावों में कथित अनियमितताओं के आरोपों को दोहराया। पाटिल ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से जुड़े पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उसमें उठाए गए मुद्दे गंभीर हैं और चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रदर्शन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में जवाबदेही की मांग की।

यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा रहा। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान रजनी पाटिल, मुकेश अग्निहोत्री, रोहित ठाकुर और विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे चुनाव संबंधी मुद्दों को सामने रखा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.