Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में मायावती के EVM बयान पर अनिल विज का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ईवीएम को बंद करने संबंधी बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूचियों को जिम्मेदार ठहराना ऐसा है, जैसे परीक्षा में असफल होने के बाद कोई बच्चा शिक्षक और स्कूल को दोष देने लगे।

मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव जीतते हैं, तब ईवीएम को लेकर सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में विपक्षी दलों की चुनावी जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन चुनावों के बाद ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाया गया।

मतदाता सूचियों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर विज ने कहा कि यदि मतदाता सूचियां गलत हैं तो इन सूचियों के आधार पर चुनाव जीतने वाले सांसदों और विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ मतदाता सूचियों को गलत बताया जा रहा है और दूसरी तरफ इन्हीं सूचियों के आधार पर चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि अपने पदों पर बने हुए हैं।

वहीं, कांग्रेस नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की स्वतंत्र संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। विज ने कहा कि कांग्रेस की ओर से अदालतों, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की मौजूदा राजनीति के पीछे राहुल गांधी की भूमिका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल के जलमाना में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पांच हिरासत में

summer express ,करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के असंध क्षेत्र के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा...

अंबाला में मायावती के EVM बयान पर अनिल विज का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ईवीएम को बंद करने संबंधी बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूचियों को जिम्मेदार ठहराना ऐसा है, जैसे परीक्षा में असफल होने के बाद कोई बच्चा...

बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी का गोशा ने सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर किया सम्मान

summer express ,लुधियाना | बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के लुधियाना श्री हरि कृष्ण,अमित सिंगला के गृह अगर नगर पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा उन्हें सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर जयकारों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया,इस अवसर पर गुरदीप सिंह गोशा जहां बाला जी का आशीर्वाद...

थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली बॉक्स टनल, एक साल में पूरा होगा निर्माण

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के थलौट बाजार में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बॉक्स टनल की लंबाई 500 मीटर होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर...

ओवरवेट सेब कार्टनों पर सरकार की सख्ती, करीब 6 लाख रुपये के चालान-राज्य कृषि विपणन बोर्ड सदस्य 

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान बागवानों के हितों की रक्षा और मंडियों में पारदर्शी व्यापार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निर्धारित वजन से अधिक सेब भरने वाले कार्टनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था के तहत मंडियों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर संबंधित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.