Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी का गोशा ने सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर किया सम्मान

summer express ,लुधियाना | बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के लुधियाना श्री हरि कृष्ण,अमित सिंगला के गृह अगर नगर पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा उन्हें सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर जयकारों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया,इस अवसर पर गुरदीप सिंह गोशा जहां बाला जी का आशीर्वाद लिया और कहा कि बाबा श्री धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा सिख पंथ, श्री गुरु साहिबान और सिख इतिहास के प्रति जिस श्रद्धा और सम्मान की भावना वह उनकी धार्मिक आस्था और भावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु साहिबान और साहिबजादों की महान कुर्बानियां हमें अपने धर्म, सिद्धांतों और विरासत के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देती हैं।

गोशा ने कहा कि पंजाब के लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और आपसी भाईचारा पंजाब की पहचान है लेकिन धर्म परिवर्तन हमारे सिख कौम के लिए बड़ी चुनौती है जिससे हमें अपने सिख पंथ को जागरूक करना चाहिए बाबा श्री धीरेंद्र शास्त्री जी ने भी कहा कि अपने धर्म में पके और विरासत के प्रति जागरूक रहना आज समय की आवश्यकता है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को श्री गुरु साहिबान की शिक्षाओं और सिख इतिहास से जोड़ना बेहद जरूरी है,गोशा ने कहा कि अगर सनातन की सही खोज करनी हो तो सभी सनातनी भाई बहन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बानी की खोज करे और मन में बसाये।

उन्होंने लुधियाना की धरती पर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अमित सिंगला, अरुण बंसल और भाजपा पार्षद वरिंदर सहगल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। गोशा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन संगत को आध्यात्मिकता और परमात्मा से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में बड़ी संख्या में संगत का पहुंचना और श्रद्धा से भरा वातावरण यह दर्शाता है कि लोग धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं इस समय पर जहाँ संगत रूप में सैकड़े लोग शामिल थे वहाँ खास रूप से गुरविंदर सिंह पहवा,विजय गुप्ता, राजा जी मीरा पेकर,प्रभजीत सिंह बब्बू ओर दीपांशु गुप्ता भी हाजिर थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी का गोशा ने सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर किया सम्मान

summer express ,लुधियाना | बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के लुधियाना श्री हरि कृष्ण,अमित सिंगला के गृह अगर नगर पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा उन्हें सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर जयकारों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया,इस अवसर पर गुरदीप सिंह गोशा जहां बाला जी का आशीर्वाद...

थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली बॉक्स टनल, एक साल में पूरा होगा निर्माण

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के थलौट बाजार में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बॉक्स टनल की लंबाई 500 मीटर होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर...

ओवरवेट सेब कार्टनों पर सरकार की सख्ती, करीब 6 लाख रुपये के चालान-राज्य कृषि विपणन बोर्ड सदस्य 

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान बागवानों के हितों की रक्षा और मंडियों में पारदर्शी व्यापार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निर्धारित वजन से अधिक सेब भरने वाले कार्टनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था के तहत मंडियों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर संबंधित...

30 सितंबर को देश में बदलेगा मौसम, दक्षिण-पूर्वोत्तर में बारिश और उत्तर में सूखा मौसम

Summer express ,नई दिल्ली। 30 सितंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश...

गृह मंत्री के दौरे से पहले जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, सुरक्षा बढ़ी

summer express ,जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले जालंधर के कई प्रमुख निजी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अज्ञात स्रोत से भेजे गए इन ईमेल में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को गृह मंत्री के कार्यक्रम में बच्चों को नहीं भेजने की चेतावनी दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.