Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली बॉक्स टनल, एक साल में पूरा होगा निर्माण

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के थलौट बाजार में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बॉक्स टनल की लंबाई 500 मीटर होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी के अनुसार थलौट और औट बाजार क्षेत्र में फोरलेन को कट एंड कवर तकनीक के माध्यम से गुजारा गया था। थलौट में एक और औट बाजार में दो कट एंड कवर बनाए गए थे। कट एंड कवर और बॉक्स टनल की निर्माण तकनीक में समानता है, लेकिन बॉक्स टनल का ढांचा चौकोर आकार का होता है।

वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान थलौट बाजार में बनाया गया कट एंड कवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके साथ ही आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थान पर बॉक्स टनल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।एनएचएआई के मुताबिक यह एक कृत्रिम टनल होगी, जिसका निर्माण प्री-कास्ट ब्लॉक्स के माध्यम से किया जाएगा। टनल तैयार होने के बाद कुल्लू-मनाली की ओर जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि मनाली और कुल्लू से आने वाला ट्रैफिक औट की पुरानी टनल से गुजरेगा। बॉक्स टनल के निर्माण के बाद औट में तैयार की गई नई टनल को भी यातायात के लिए खोलने का रास्ता साफ होगा।

प्रभावितों को मिलेगा 20 करोड़ का मुआवजा

आपदा के दौरान फोरलेन के क्षतिग्रस्त होने के साथ आसपास के मकानों को हुए नुकसान का भी एनएचएआई ने आकलन करवाया है। प्रभावित परिवारों के लिए 20 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 12 करोड़ रुपये एसडीएम बालीचौकी के पास जमा करवाए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया जारी है।इस मामले में हाईकोर्ट ने भी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को सुरक्षा से जुड़े मामलों में एनएचएआई को आवश्यक सहयोग देने के आदेश दिए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी का गोशा ने सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर किया सम्मान

summer express ,लुधियाना | बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के लुधियाना श्री हरि कृष्ण,अमित सिंगला के गृह अगर नगर पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा उन्हें सिरोपाओ और श्री साहिब भेंट कर जयकारों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया,इस अवसर पर गुरदीप सिंह गोशा जहां बाला जी का आशीर्वाद...

थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली बॉक्स टनल, एक साल में पूरा होगा निर्माण

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के थलौट बाजार में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बॉक्स टनल की लंबाई 500 मीटर होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर...

ओवरवेट सेब कार्टनों पर सरकार की सख्ती, करीब 6 लाख रुपये के चालान-राज्य कृषि विपणन बोर्ड सदस्य 

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान बागवानों के हितों की रक्षा और मंडियों में पारदर्शी व्यापार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निर्धारित वजन से अधिक सेब भरने वाले कार्टनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था के तहत मंडियों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर संबंधित...

30 सितंबर को देश में बदलेगा मौसम, दक्षिण-पूर्वोत्तर में बारिश और उत्तर में सूखा मौसम

Summer express ,नई दिल्ली। 30 सितंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश...

गृह मंत्री के दौरे से पहले जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, सुरक्षा बढ़ी

summer express ,जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले जालंधर के कई प्रमुख निजी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अज्ञात स्रोत से भेजे गए इन ईमेल में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को गृह मंत्री के कार्यक्रम में बच्चों को नहीं भेजने की चेतावनी दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.