Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भयंकर बाढ़ में बह गए 9 लोग, मदद मांगते रह गए – परिजन चंद मीटर दूर से देखते रह गए बेबस

Mandi, Dharamveer

मंडी जिला के गोहर उपमंडल के पंगल्यूर गांव में 30 जून की रात एक भयावह प्राकृतिक आपदा ने दो परिवारों के 9 लोगों को निगल लिया। सकोली खड्ड में अचानक आई भीषण बाढ़ ने दो घरों को अपने साथ बहा दिया, जिसमें 75 वर्षीय पदम देव, उनकी पत्नी देवकू देवी, और झाबे राम का परिवार शामिल था।

आपदा की रात बाढ़ में फंसे लोग लगातार फोन पर मदद की गुहार लगाते रहे। झाबे राम की बहू उमावती का अंतिम कॉल रात 1:55 बजे तक आया, जिसमें वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि वह अब नहीं बच पाएंगे। सामने ही लगभग 100 मीटर की दूरी पर परिजन और ग्रामीण मदद करने को तैयार थे, लेकिन बाढ़ की रफ्तार और पानी के स्तर ने सभी को बेबस बना दिया।

चश्मदीद की दर्दभरी कहानी

कुशमा देवी, जो आपदा की रात को इस पूरे हादसे की गवाह बनीं, ने बताया कि 1:35 बजे झाबे राम की बहू का कॉल आया था। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही उन्होंने बाहर देखा, सकोली खड्ड समंदर बन चुकी थी। 1:42 बजे फिर कॉल आया और उमावती बार-बार यही कह रही थी कि “आज हम नहीं बचने वाले।”

अब तक 4 शव बरामद, बाकी लापता

बाढ़ में बहने वालों में से अब तक केवल पार्वती देवी (झाबे राम की पत्नी), इंद्रदेव (बेटा) और कनिका (पोती) के शव मिल पाए हैं। बाकी 5 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे में झाबे राम की बेटी हेमलता ही बच पाई, जो शादी के बाद गांव से बाहर रह रही थी।

ढांचा बहा, पुलिया टूटी, गांव टुकड़ों में बंटा

बाढ़ ने न केवल मकान, गौशालाएं और घराट बहा दिए, बल्कि पैदल चलने वाली पुलिया को भी तहस-नहस कर दिया है। गांव की आबादी खड्ड के आर-पार बसती है, और अब उन्हें खड्ड पार करने के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है। इससे पहले 2023 की आपदा में ज्यूणी खड्ड का पुल भी बह चुका था।

ग्रामीणों की मांग

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कोली खड्ड पर मजबूत पैदल पुलिया और ज्यूणी खड्ड पर पक्का पुल बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

  • कुशमा देवी (चश्मदीद ग्रामीण): “हमने उन्हें फोन पर चिल्लाते हुए सुना, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। पानी सामने समंदर जैसा बह रहा था।”
  • धमेश्वर (आपदा प्रभावित, झाबे राम के बड़े भाई): “मैं काजा में काम पर था। फोन से कुशलक्षेम ले रहा था, पर सब खत्म हो गया। सबकुछ पानी में समा गया।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.