चंडीगढ़ | हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने 2025 में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए गए मिशन मोड अभियान के तहत खनन माफिया पर शिकंजा कसा गया।
ब्यूरो प्रमुख अमिताभ सिंह ढिल्लों के मुताबिक, 1 जनवरी से 10 जुलाई तक 3733 खनन स्थलों की जांच की गई है, जबकि 2024 में यह संख्या 3039 थी। इस दौरान 860 एफआईआर दर्ज की गईं, 754 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 1186 वाहन जब्त हुए और 10.69 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़े 2024 की तुलना में 57% अधिक हैं।
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। यह सख्ती माफियाओं पर आर्थिक दबाव तो बना ही रही है, साथ ही सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।