Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांधी जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, बीएल संतोष समेत नेताओं ने की सफाई

summer express ,चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लेकर आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।

अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

दरअसल, पंजाब भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक पंचकूला के एक होटल में आयोजित की जा रही है। बैठक के मद्देनजर गांधी जयंती की सुबह होटल के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जीवन को दिखाती हैं सही राह, हर व्यक्ति करे अनुसरण : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शिरकत की और सभी को...

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.