लुधियाना | थाना जोधेवाल इलाके में शराब के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन युवक बीयर खरीदने आए थे, लेकिन कीमत को लेकर कहासुनी हो गई।
जब अमनदीप ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था, तभी तीनों युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और ₹2300 नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।