Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2005 से SSA शिक्षक नियमित, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला जारी

पंजाब  |  पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के तहत 2005 से सेवाएँ दे रहे शिक्षकों को नियमित करने का रास्ता साफ़ कर दिया है। जस्टिस जगमोहन बांसल की एकल पीठ ने सात याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए कहा कि ये शिक्षक “बैकडोर एंट्री” वाले कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि इनकी भर्ती विज्ञापन, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, पुलिस और मेडिकल वेरिफिकेशन जैसी पूरी प्रक्रिया के तहत हुई थी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इतने लंबे समय तक कॉन्ट्रैक्ट पर रखकर शिक्षकों का शोषण नहीं किया जा सकता।

केंद्र सरकार के तर्क को हाईकोर्ट ने ठुकराया

केंद्र सरकार ने दावा किया था कि 1375 SSA शिक्षकों को नियमित करना संभव नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के उमा देवी मामले के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा सकता।

लेकिन हाईकोर्ट ने यह तर्क स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि उमा देवी का फैसला केवल उन नियुक्तियों पर लागू होता है, जहाँ नियमों को दरकिनार करके पिछली प्रक्रिया अपनाई गई हो, जबकि SSA शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह नियमों के अनुसार हुई थी।

20 साल से सेवाएँ दे रहे शिक्षक, नियमित किए जाने के हकदार

अदालत ने कहा कि अधिकांश SSA शिक्षक 20 साल से अधिक समय से लगातार सरकारी स्कूलों में सेवाएँ दे रहे हैं और नियमित शिक्षकों की तरह ही काम कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सालों तक अस्थायी रोजगार का दुरुपयोग नहीं कर सकती।

रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने कई बार केंद्र सरकार को इन शिक्षकों को नियमित करने का प्रस्ताव भेजा, जिसमें 1130 पदों की मंज़ूरी भी मिल चुकी थी। बावजूद इसके, केंद्र ने 2021 में इसे खारिज कर दिया था, जिस पर अदालत ने कड़ी आपत्ति जताई।

सभी SSA शिक्षकों पर समान रूप से लागू होगा फैसला

अदालत ने आदेश दिया कि 6 हफ्तों के भीतर सभी ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा 10 साल से अधिक हो चुकी है और जिनकी नियुक्ति SSA के तहत विधिवत चयन प्रक्रिया से हुई थी, उन्हें नियमित किया जाए।

यदि प्रशासन इस अवधि में आदेश जारी नहीं करता, तो ये शिक्षक स्वयं ही पक्का माने जाएंगे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला सभी SSA शिक्षकों पर समान रूप से लागू होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के विवाद दोबारा न उठें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.