Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में हुई अहम बैठक: हिमाचल के आयुष मंत्री ने बजट बढ़ोतरी व ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद का प्रस्ताव रखा

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश के आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने सोमवार को नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय में सचिव राजेश कुटिचा के साथ नेशनल आयुष मिशन (NAM) के बजट की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में आयुष सेवाओं के विस्तार, नई परियोजनाओं और मौजूदा ढांचे को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री यादवेंद्र गोमा ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं और दुर्गम क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए विशेष और अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। उन्होंने नेशनल आयुष मिशन के तहत मिलने वाले बजट में वृद्धि करने की मांग रखते हुए कहा कि पहाड़ी प्रदेशों को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संसाधनों की जरूरत होती है।इसके साथ ही गोमा ने हिमाचल प्रदेश में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का मुद्दा भी बलपूर्वक उठाया। उन्होंने बताया कि यदि केंद्र सरकार इस संस्थान को प्रदेश में खोलने की स्वीकृति देती है, तो राज्य सरकार इसकी स्थापना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आयुष ढांचे को मजबूती देने और शोध व उपचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलने के लिए यह संस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

बैठक में आयुष सचिव राजेश कुटिचा ने मंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों और प्रस्तुत किए गए तर्कों की सराहना की और आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में हिमाचल के लिए विशेष प्रावधान करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, साथ ही ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने राज्य में चल रही परियोजनाओं और आवश्यकताओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि आयुष मंत्रालय की ओर से बजट वृद्धि और नए संस्थान की स्थापना से राज्य में आयुष चिकित्सा प्रणाली को नया आयाम मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.