Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का झांसा देकर लाखों के गहने हड़पने का आरोप, बेटी और युवक पर केस

summer express,अंबाला। बीडी फ्लोर मिल, कैंट निवासी नानक चंद की शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी रितु और उसके कथित प्रेमी विद्युत उर्फ विशाल के खिलाफ लाखों रुपये के जेवर चोरी करने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, घर से करीब 22 से 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण गायब हुए हैं। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना महेश नगर में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रितु की मुलाकात विद्युत से शादी.कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि विद्युत ने खुद को जालंधर एसटीएफ का अधिकारी बताया और परिवार को प्रभावित करने के लिए मोहाली में 80 करोड़ रुपये की संपत्ति सील होने की बात कही। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर परिवार के सदस्यों को भरोसे में लेकर उनके ओटीपी हासिल किए और लोन लिया।

मामले का खुलासा 22 अगस्त को हुआ, जब घर में एक समारोह के दौरान अलमारी और दीवान बेड की जांच की गई। इस दौरान करीब सात तोले सोने के गहने और 23 तोले चांदी की पाजेब गायब मिली। परिजनों को चोरी का पता चलने के बाद रितु से पूछताछ की गई।

शिकायत के अनुसार, पूछताछ में रितु ने बताया कि गहने चोरी करने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित पूनेवाला फाइनेंस में गिरवी रख दिया गया था। इसके बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। जांच के आधार पर थाना महेश नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में चोरी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की भूमिका और कथित लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही गहनों और लोन से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआईटी हमीरपुर का 17वां दीक्षांत समारोह कल, 1265 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, टेस्ला के 3.40 करोड़ के पैकेज वाले छात्र भी होंगे सम्मानित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का 17वां दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर को संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें टेस्ला कंपनी से 3.40 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्लेसमेंट पैकेज हासिल करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।संस्थान के निदेशक डॉ. एचएम सूर्यवंशी ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आए तीन स्कूल, शिफ्टिंग का प्रस्ताव तैयार

सरकार की मंजूरी के बाद शुरू होगी प्रक्रिया, इच्छी स्कूल को बल्ला मटौर और गग्गल स्कूल को कंदरहेड़ में शिफ्ट करने की योजना Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार के चलते आसपास के क्षेत्रों में स्थित तीन प्राथमिक स्कूलों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट विस्तार...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, हड़ताल छोड़ सरकार के साथ मिलकर लड़ें कानूनी लड़ाई

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस फैसले के...

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान का अंतिम संस्कार, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे। विनोद की मौत के मामले में परिजनों ने भिवानी की बुलबुल किन्नर और उसके समर्थकों...

रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा

Summer express, रेवाड़ी। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। वीरवार से शुरू हुई हड़ताल के बीच बुधवार रात को ही कई बिजली कर्मचारी पावर सब स्टेशन छोड़कर चले गए। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.