Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा राहत में तेजी लाए प्रदेश सरकार: जयराम ठाकुर, दूरदराज़ इलाकों तक नहीं पहुंची मदद”

Mandi, Dharamveer

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि हाल ही में आई आपदा के मद्देनज़र राहत पैकेज को शीघ्र जारी किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने यह बात सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 में भी सरकार की ओर से राहत पैकेज दिया गया था, लेकिन कई पात्र परिवार उस समय भी वंचित रह गए थे, और कई को केवल एक ही किस्त मिल पाई थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस बार ऐसी चूक न हो, क्योंकि इस बार नुकसान कहीं अधिक हुआ है।नेता प्रतिपक्ष ने सराज, करसोग, नाचन और धर्मपुर क्षेत्रों में विघटनकारी क्षति का हवाला देते हुए, प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शीघ्र देने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार फौरी राहत (इमर्जेंसी सहायता) देने में भी देरी कर रही है। कई क्षेत्रों में अभी तक प्रशासन नहीं पहुंचा है और जो मदद दी गई है वह नाममात्र की है। उन्होंने कहा, “फौरी राहत का अर्थ ही है तुरंत मदद, लेकिन सरकार इसमें भी सुस्ती दिखा रही है।”

जयराम ठाकुर ने सरकार से अपील की कि फौरी राहत की राशि बढ़ाई जाए, और दूर-दराज़ के इलाकों में जाकर नुकसान का उचित आंकलन कर त्वरित सहायता पहुंचाई जाए

बैठक में बने आगामी राहत कार्यों के रोडमैप

इससे पहले उन्होंने थुनाग में सराज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की राहत रणनीति बनाई, जिससे अधिक से अधिक प्रभावितों तक राहत सामग्री और मदद समय पर पहुंचाई जा सके

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.