Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई दिशा में शहरी विकास: तीन जिलों के लिए बनेगा क्षेत्रीय विकास प्लान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों—शिमला, कांगड़ा और कुल्लू—के लिए अब शहरी विकास को एक नई दिशा देने की तैयारी है। इन जिलों के लिए क्षेत्रीय विकास प्लान तैयार किया जाएगा, जिसके तहत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (TCP) निर्माण गतिविधियों के लिए समग्र योजना तैयार करेगा। इसके लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) दिल्ली के साथ विभाग जल्द एमओयू साइन करेगा।

बुधवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जिलों को शामिल किया जाएगा और इन क्षेत्रों में व्यावसायिक परिसर, ग्रीन ज़ोन और निर्माण योग्य क्षेत्रों को लेकर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा।

टीसीपी और एसपीए दिल्ली के बीच होगा एमओयू

मंत्री धर्मानी ने कहा कि SPA दिल्ली, जो कि केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है, उसकी विशेषज्ञता का लाभ लेते हुए यह योजना तैयार की जाएगी। इससे यह तय होगा कि किन क्षेत्रों में विकास किया जाए और किन क्षेत्रों में निर्माण पर रोक हो।उन्होंने यह भी बताया कि सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए पहले ही राज्य स्तर पर क्षेत्रीय योजनाएं बनाई जा चुकी हैं। भविष्य में पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एकीकृत विकास योजना तैयार करने की योजना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य को लेकर नई व्यवस्था

ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के किनारे होने वाले निर्माण कार्य को लेकर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल हाईकोर्ट ने आपदा के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए नियम बनाने और उन्हें लागू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन TCP विभाग के पास आवश्यक मैनपावर की कमी के चलते इन निर्देशों को लागू करने में दिक्कत आई है।

अब कोर्ट के आदेशानुसार, पंचायती राज संस्थाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसमें TCP तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। जल्दी ही इसके लिए निर्माण संबंधी रोडमैप तैयार किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्माण नियंत्रित और सुरक्षित हो सके।

आपदा से हुए नुकसान की भरपाई में जुटा प्रशासन

राजेश धर्मानी ने यह भी बताया कि हालिया मानसून आपदा में खासकर मंडी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और सभी सरकारी विभाग लोगों की सहायता में जुटे हैं।

सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन नुकसान की गंभीरता को देखते हुए जीवन को सामान्य करने में समय लगेगा। सिराज जैसे क्षेत्रों में भारी मात्रा में लकड़ियां और मलबा नालों में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.